आज के समय में हर इंसान फिट रहना चाहता है। अपनी फिटनेस को लेकर लोग जागरूक भी हो रहे हैं। दरअसल, फिट रहने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर दूसरों के मुकाबले ज्यादा बलशाली और फुर्तीला दिखता है। अब जमाना सोशल मीडिया का है तो लोग अपनी एक्सरसाइज का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते हैं।
इन दिनों एक 64 साल की दादी अम्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये दादी अम्मा खुद को इतना मेंटेन करके रखती हैं कि लोग इन्हें इनकी पोती की बड़ी बहन समझने लगते हैं। इनके बारे में जो भी सुनता है तो हैरान रह जाता है। जवान लोग भी इन दादी की फिटनेस को देखकर जलने लगते हैं। फिट दादी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली हैं। इनका नाम लेस्ली मैक्सवेल है और इनकी उम्र 64 साल है।
दरअसल, उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाता है कि वो 20 साल की पोती की दादी हैं। लेस्ली जब अपनी पोती के साथ होती हैं तो लोग अक्सर दोनों को बहन समझ लेते हैं।। लेस्ली खुद को इतना मेंटेन रखती हैं कि कोई भी उनकी उम्र को लेकर धोखा खा जाएगा।
लेस्ली का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट है, जहां वे अपने फिटनेस से जूड़े वीडियो और फोटो को पोस्ट करती रहती हैं। इनकी तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। लेस्ली पेशे से पर्सनल फिटनेस ट्रेनर हैं और वो उम्र के इस पड़ाव में काम कर रही हैं। लेस्ली के अनुसार, वो हफ्ते में 5 दिन जिम जाती हैं। लेस्ली ने अब तक लोकल और नेशनल लेवल पर 30 बिकिनी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। लेस्ली ने ये सारी चीजें 49 साल की उम्र में शुरू किया और अपना पहला शो भी किया था। इस उम्र में आते ही लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देते हैं।
लेस्ली के अनुसार, एक्सरसाइज एक ऐसी चीज है जिससे हम अपने शरीर को मजबूत रखते हैं। आप मन और तन से खुद को फिट महसूस करते हैं। जैसा आप खानपान और वर्कआउट करते हैं वैसा ही आपका शरीर दिखाई देगा। दादी अम्मा की फिट बॉडी देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
आगे पढ़ें
एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर फिट और फुर्तीला बनता है। इसके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है। इस बात को सच कर दिखाया है 60 साल की लेस्ली ने जो इस उम्र में काफी फिट और स्वस्थ हैं। लेस्ली और इनकी पोती को देखकर इन्हे लोग बहन समझने लगते हैं।