विस्तार
वैसे तो फरवरी का पूरा महीना ही प्यार का माना जाता है, लेकिन 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्यार करने वालों के लिए ये सप्ताह बहुत खास होता है। प्रेमी अपनी प्रेमिका से दिल की बात कहते हैं और उन्हें नए-नए तोहफे, गुलाब, चॉकलेट देकर इंप्रेस करते हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आपको देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। दरअसल, इस वैलेंटाइन वीक में एक रोज डे भी होता है जब लड़का उस लड़की को गुलाब देता है जिससे वो अपनी दिल की बात कहना चाहता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का एक लड़की को फिल्मी अंदाज में गुलाब देने की कोशिश कर रहा है। लड़के का ये अंदाज देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं कि लड़के का ये प्रपोजल लड़की एक्सेप्ट करती है कि नहीं..........
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का स्कूल जाने वाली लड़की को बीच रास्ते में रोकता है। लड़की को रोककर उसे प्यार से एक गुलाब देता है, लेकिन लड़की शरमा कर आगे बढ़ जाती है। हालांकि, वह कुछ कदम आगे चलती है और फिर वापस लड़के की तरफ आती है। इसके बाद लड़की लड़के के हाथों से गुलाब ले लेती है जिससे लड़का समझ जाता है कि लड़की ने उसके प्यार को एक्सेप्ट कर लिया है।
लड़का वहीं खुशी से झूमने लगता है और कूदने लगता है। सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों को अपनी प्रेम कहानी याद आने लगती है।
कई लोगों ने अपने इमोशन और अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कॉमेंट बॉक्स में अपनी भावनाओं को लिखा। एक यूजर ने तो वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि ," अरे जब गुलाब की बात आती है तो अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है।