आज के सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो बनाने का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपनी वीडियो तो डालते ही हैं जानवरों की भी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इन जानवरों के वीडियो भी लोग खूब पसंद करते हैं, बच्चे तो इनके वीडियो को बहुत मजे लेकर देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एंजॉय भी। ये वीडियो एक क्यूट से डॉगी का है जो वीडियो में काफी फनी लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉगी भौंकना भूल जाता है। वीडियो को जो भी देख रहा है वो इस क्यूट से डॉगी को लाइक कर रहा है और हंस भी रहा है।
डर से डॉगी भौंकना भूल जाता है
दुनिया के हर जानवर की अपनी एक भाषा होती है। इंसानों की तरह ये भी बोलते हैं और आपस में एक दूसरे की बातों को समझते हैं। ऐसे ही कुत्ते की भी अपनी आवाज होती है। ये तो सभी जानते हैं कि कुत्ता भौंकता है। ये जब भौंकना शुरू करते हैं तो बड़े से बड़ा जानवर भी डर के भाग जाते हैं। वैसे ही ये डॉगी भी भौंक रहा है लेकिन कुछ समय बाद ये मुर्गे की आवाज निकालने लगता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
ये डॉगी अपने मालिक के सामने एक काउच पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसी बीच डॉगी किसी दूसरे कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनता है। इस आवाज से छोटा डॉगी इतना डर जाता है कि उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकलती है। वह भौंकना ही भूल जाता है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉगी के मुंह से आवाज नहीं निकलती है। जब दोबारा डॉगी भौंकने की कोशिश करता है तो जो आवाज निकलती है उसे सुनकर आप काफी हैरान रह जाएंगे।
यहां देखें वीडियो-
डॉगी मुर्गे की तरह आवाज देने लगता है
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब डॉगी दोबारा मुंह खोलता है तो मुर्गे की तरह चिल्लाने लगता है। डॉगी की आवाज सुनकर मालिक भी हैरान रह जाता है। इस वीडियो को डॉगी के मालिक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। व्यक्ति ने कैप्शन में लिखा,' लगता है कि मेरा डॉगी भौंकना भूल गया है।' इसके बाद मालिक लिखता है,' साउंडेड लाइक ए चिकन' इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dogedimes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
ये डॉगी अपने मालिक के सामने एक काउच पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसी बीच डॉगी किसी दूसरे कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनता है। इस आवाज से छोटा डॉगी इतना डर जाता है कि उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकलती है। वह भौंकना ही भूल जाता है।