जीवन में कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सफलता उन्हीं के कदमों को चूमती है, जो सदा प्रयास में लगे रहते हैं। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो? बस एक ध्येय बना रहना चाहिए सफलता पाने का। ऐसा दृढ़ विश्वास रखने वालों के आगे किस्मत भी नतमस्तक हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखनेे के बाद आप भी मोटीवेट हो जाएंगे। वीडियो में एक लड़की है, जिसका एक पांव नहीं है। इसके बावजूद भी वह एक पांव के सहारे वेटलिफ्टिंग कर रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीचे जमीन पर एक भारी बारबेल रखा है। वहीं सामने एक लड़की खड़ी है, जिसका एक पैर नहीं है। इसके बाद वह थोड़ा कूद कर आगे की और आती है। लड़की दोनों हाथों से बारबेल के दंड को पकड़ती है। थोड़ी देर तक इंतजार करने के बाद वह एकाएक दोनों हाथों के सहारे भारी बारबेल को अपने कंधों पर उठा लेती है। कंधों पर बारबेल को उठाने के बाद वह दो से तीन बार शक्ति एकत्र करने के लिए नीचे झुकती है। इसके बाद वह दोनों हाथों के सहारे बारबेल को पूरी तरह ऊपर उठा देती है। कुछ देर तक ऊपर उठाने के बाद लड़की बारबेल को नीचे गिराती है।
देखिए वीडियो -
वीडियो को आईएएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा - "लहरों से डर कर..नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ..।"
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसको 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यह वीडियो काफी मोटीवेशनल है। इस पर कई सारे लोगों की अच्छी-अच्छी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
आगे पढ़ें
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला है, जिसका एक पैर नहीं है। इसके बाद भी वह एक भारी बारबेल को उठा रही है। महिला की इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने शेयर किया है।