सोशल मीडिया पर आये कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो यूं ही वायरल हो जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और इन्हें बार-बार देखने को मन करता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। ये बात तो सभी को पता होगी कि बॉलीवुड गानों की पूरी दुनिया दीवानी है। बॉलीवुड मूवी और गानों के शौकीन आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे।
अभी तक आपने बॉलीवुड गाने पर भारतीयों को डांस करते देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल वीडियो पर एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफ्रीकी आदिवासी मूल के एक युवक और युवती बॉलीवुड के रोमांटिक गाने को गुनगुनाते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बॉलीवुड की फिल्म शेरशाह के गाने काफी पसंद किए गए थे। वहीं इसके रोमांटिक गाने भी लोगों की जुबान पर थे। आमतौर पर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड के कुछ इतने फेमस हुए हैं कि इनपर विदेश में लोग झूमते नजर आते हैं। इनमें से कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिनपर लोग बिना डांस किए नहीं रह पाते। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में दिख रहा है कि अफ्रीका के दो युवक युवती रोमांटिक गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही वे गाने को गाने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं।
यहां देखिए वीडियो
इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अफ्रीका के आदिवासी युवक युवती शेरशाह मूवी का गाना गाते और झूमते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कब और कहां का है, ये बात तो साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को ट्विटर पर 40 हजारों लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो को जमकर लाइक्स भी मिल रहे हैं।
आगे पढ़ें
वीडियो में अफ्रीकी आदिवासी मूल के एक युवक और युवती बॉलीवुड के रोमांटिक गाने को गुनगुनाते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।