दरअसल ये वही तस्वीर है जो दिलजीत ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी। मनोज ने इसी तस्वीर में खुद की तस्वीर को एडिट कर जोड़ दिया है। ये एक कोलाज वीडियो है जिसमें इवांका के साथ ही और भी कई हॉलीवुड सितारे हैं। जिसके साथ उन्होंने अपनी और दिलीजत की तस्वीर को एडिट कर जोड़ा है। मनोज के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा करते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। अब ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या जैसे इवांका ने दिलजीत दोसांझ के ट्वीट का जवाब दिया था, क्या वैसे ही मनोज के ट्वीट पर भी जवाब आएगा।Hum hai Mangal aur padenge hum sab pe bhari! @diljitdosanjh 😎 #SurajPeMangalBhari @fattysanashaikh @ZeeStudios_ pic.twitter.com/HXBfreUYTE
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) March 2, 2020