सोशल मीडिया पर रोज नए-नए फोटो वायरल होते रहते हैं। ये फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। अभी कुछ साल पहले हमने देखा था कि 10, 20, 50 के नोटों के ऊपर " सोनम गुप्ता बेवफा है" लिखकर शेयर किया जा रहा था। ये फोटो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बहुत से लोग ये जानना चाहते थे कि आखिर ये सोनम गुप्ता है कौन? दरअसल, जब भी सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रेंड आते हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। लोग सोचने लगते हैं कि आखिर ये सब कौन और क्यों कर रहा है। अब कुछ ऐसी ही तस्वीर इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर लिखा है "राशि बेवफा है"। जैसे ही ये तस्वीर शेयर की गई वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग इसपर कई सारे मीम भी बनाकर शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस वायरल पोस्ट के बारे में
दरअसल सोशल मीडिया पर लोग वायरल होने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। बाजार में इनदिनों एक नया ट्रेंड आया है। कुछ लोग नोट पर "राशि बेवफा है" लिखकर बाजार में फैला रहे हैं।
हालांकि जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि नोटों पर कुछ भी लिखना कानूनन जुर्म है। इसके लिए पकड़े जाने पर उस व्यक्ति को सजा भी हो सकती है। हमें अपनी मुद्राओं का सम्मान करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि "ये राशि कौन है, सोनम की बहन है क्या? एक अन्य यूजर ने सवाल करते हुए पूछा कि "ये राशि कौन है, कौन है ये राशि। हर नोट पर "राशि बेवफा है" लिखा हुआ है। मैंने सोनम का नाम सुना हुआ है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि लगता है ये सोनम की कजिन है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर रोज नए-नए फोटो वायरल होते रहते हैं। ये फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। अभी कुछ साल पहले हमने देखा था कि 10, 20, 50 के नोटों के ऊपर " सोनम गुप्ता बेवफा है" लिखकर शेयर किया जा रहा था।