Home Omg Ajab Gajab Eritrea Every Man Has To Do Two Marriage Know The Reason Behind It

Ajab Gajab: इस देश में हर मर्द को करनी पड़ती है दो शादी, मना करने पर मिलती है ऐसी सजा

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
triple wedding
triple wedding - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

Marriage Rules: दुनियाभर में कई अजीबोगरीब रीति रिवाज हैं जिनका लोग आज भी पालन करते हैं। दुनिया के विभिन्न देशो में शादियों को लेकर भी अलग-अलग परंपराएं हैं। कई देशों में ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनिया के ज्यादातर देशों में बिना तलाक के कोई दूसरी शादी नहीं कर सकता है। अगर कोई बिना तलाक के दूसरी शादी करता है, तो उसे गैर कानूनी माना जाता है। 

लेकिन अफ्रीकी देश इरीट्रिया में शादी को लेकर एक अनोखा नियम है। इस देश में हर मर्द को दो शादी करने का नियम है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि अगर कोई शख्स दूसरी शादी करने से इंकार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। देश में दूसरी शादी के लिए कानून बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूर्वी अफ्रीका में स्थित इरीट्रिया देश में शादी को लेकर आखिर क्या अनोखी परंपरा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अफ्रीकी देश में हर पुरुष को दो शादी करनी होती है। अगर किसी की दूसरी शादी करने की इच्छी नहीं है, तो भी उसके लिए दूसरी शादी करनी जरूरी है। अगर कोई शख्स दो शादी नहीं करता है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है। दूसरी शादी से इंकार करने वालों को जेल भी हो सकती है। 


जानिए क्या है वजह

इरीट्रिया में महिलाओं की आबादी को ध्यान में रखकर इस कानून को बनाया गया है। इस देश में पुरुषों की संख्या बेहद कम है जबकि महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इथियोपिया के साथ हुआ गृह युद्ध इसकी मुख्य वजह है।
 

महिलाओं के लिए भी है सख्त कानून

पुरुषों की दो शादी के कानून के अलावा इरीट्रिया में महिलाओं के लिए भी सख्त कानून है। यहां पर कोई महिला अपने पति को दूसरी शादी करने से मना नहीं कर सकती है। अगर वह ऐसा करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। यहां तक कि उसे जेल भी हो सकती है। 


इरीट्रिया की इस अजीबोगरीब कानून के लिए दुनियाभर में आलोचना भी होती है। इस देश की तरह शायद ही कहीं कानून बनाया गया हो। शादी के अलावा इस देश में कई अनोखे कानून का पालन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree