विस्तार
दुनिया में आपने कई अजब गज़ब घटनाओं के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने अजब गज़ब मौतों के बारे सुना है। जानिए ऐसी ही मौतों के बारे में जिनकी वजह सुनकर आप चौंक जाएंगे।
पार्टी का द एंड
1985 में न्यू ऑर्लिएंस में जीवन रक्षकों के एक दल ने मिलकर जश्न मनाने का प्रोग्राम बनाया। यह पार्टी इस खुशी में हो रही थी कि पूरे साल एक भी व्यक्ति की मौत डूबने से नहीं हुई थी। पार्टी के अंत में स्विमिंग पूल के तल में एक मेहमान की लाश मिली, जो पार्टी में आमंत्रित था।
चूहा बना मौत
आयरलैंड की किलडेयर काउंटी में कैडोक्सटाउन गोल्फ कोर्स में एक 40 वर्षीय गोल्फर की रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी। दरअसल उसकी मौत का कारण एक चूहा था। जब गोल्फर अपनी खोई हुई बॉल ढूंढ़ रहा था, तभी एक चूहा उसकी पैंट में चढ़ गया। डॉक्टरों का मानना था कि चूहे को एक गंभीर बीमारी थी। यह बीमारी वेल्स के लिए उस समय जानलेवा साबित हुई, जब उसने अपने हाथ से चूहे को हटाया। इसके बाद उसने सिगरेट पी तो उस बीमारी के बैक्टीरिया उसके मुंह में चले गए, जिससे उसकी मौत हो गयी।
अलमारी या ताबूत
कैम्ब्रिज शायर में फरवरी, 2004 में एक व्यक्ति की मौत का कारण उसके कपड़ों की अलमारी बन गयी। हुआ यह कि वह व्यक्ति अपनी अलमारी के भीतर सफाई कर रहा था। तभी अचानक अलमारी फर्श पर औंधे मुंह गिर गई और उसका आटोमेटिक लॉक भीतर से बंद हो गया। वह अलमारी से बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा। मगर निकल नहीं सका। नतीजतन उसकी मौत हो गयी। उसकी मृत्यु के एक सप्ताह बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसकी लाश निकाली गयी।
सेक्स के अनुभव सुनकर गोली मारी
ब्राजील के साओ पालो में 45 वर्षीय मनोचिकित्सक डॉ. ऑस्कर डोमनीगेज ने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक महिला मरीज की जिंदगी के सेक्सुअल अनुभवों को सुनने के बाद उसे गोली मार दी। उन्होंने अदालत को बताया कि वह ऐसे व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।
रॉक स्टार का पागलपन
नवंबर, 2005 में चीन के एक उभरते गिटार कलाकार ली-ज्याओ मिंग की उस समय मौत हो गयी, जब वह एक रॉक स्टार की गिटार बजाते हुए नकल कर रहा था। गिटार बजाते-बजाते वह अपने बिस्तर पर चढ़कर खिड़की से नीचे कूद गया। तीसरी मंजिल पर स्थित घर की खिड़की से कूदने के बाद नीचे गिरते ही उसकी मृत्यु हो गयी।
सेक्स के बाद हार्टअटैक
स्वभाव से बेहद शर्मीला जापानी जोड़ा साची और टोमियो हिडाका ने 14 साल तक इंतजार करने के बाद 1992 में पहली बार सेक्स संबंध बनाए। दोनों खुशी से इतने पागल थे कि दोनों का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। जबकि दोनों में से किसी भी परिवार में कोई दिल का मरीज नहीं था।
भूत का सामना
सन् 1993 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के सिफहो मेडलेटशी को एक सड़क दुर्घटना में मृत-घोषित कर दिया गया था। उसने धातु के एक बक्से में शव-गृह में दो दिन बिताए। उसकी चीखों से वहां के कर्मचारी सकते में रह गए। उसकी मंगेतर ने उससे मिलने से पूरी तरह मना कर दिया। उसका मानना था कि वह एक भूत बनकर उसे अपने साथ लेने आया था।
वियाग्रा का असर
1998 में जब से वियाग्रा का इस्तेमाल शुरू हुआ, अब तक इसके सेवन से 5,600 से भी ज्यादा पुरुषों की मौत हो चुकी है। 1998 में नाइजीरिया के तानाशाह सानी आबाचा की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उसकी मृत्यु के बाद पता चला कि उसने सेक्स से पूर्व भारी मात्रा में वियाग्रा का सेवन किया था।
आखिरी बार प्यार का इज़हार
ब्राजील के एक पायलट की मौत प्रेमिका को अपने एयरक्राफ्ट द्वारा करतब दिखाने के दौरान हो गयी। हुआ यह कि वह अपनी प्रेमिका के घर के ऊपर हवाई करतब दिखा रहा था। एक बार वह उसके घर के ऊपर की छत के बिल्कुल करीब आकर चिल्लाया और जोर से उसने कहा (आई लव यू) तभी उसके एयरक्राफ्ट की डोर टूट गई और एयरक्राफ्ट की चिमनी में खराबी आने से उसका एयरक्राफ्ट ज़मीन पर आकर क्रैश हो गया। उस पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी।