कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो कि इंसानों की भावनाओं को पढ़ लेता है। ये एक मात्र ऐसा जानवर है जो कि इंसान का किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ता है वह अपने मालिक के साथ हमेशा मित्रता का व्यवहार बनाए रखता है। दुनिया भर में बहुत से लोग कुत्तों को पालते हैं लेकिन न्यूयॉर्क में एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसके पास एक दो नहीं बल्कि कुल 28 कुत्ते हैं।
यहां कई कुत्ते एकसाथ रहते हैं, सिर्फ रहते ही नहीं बल्कि रोज सारे काम जैसे सैर पर जाना, एक्ससरसाइज करना, खाना-पीना और लड़ना झगड़ना भी। एक बात तो तय है की इन कुत्तों के मालिक को कोई छेड़ नहीं सकता, वरना ये कुत्ते उसकी सहमत ला सकते हैं। इन्हे एक साथ देखकर अच्छे-अच्छे पीछे हट जाएं। ये 28 कुत्ते अलग-अलग नस्ल के हैं। इनका इंस्टाग्राम पर साराटोगा डॉग वॉकर्स नाम का अकाउंट भी है।
'स्टाइल में रहने का' वाला फंडा है इनका!