महिला ने दो बच्चों को लिया गोद, दो साल बाद उनकी असलियत जानकर रह गयी हैरान
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Wed, 16 Jan 2019 03:32 PM IST
वैसे तो इतनी बड़ी दुनिया में चमत्कार कम ही होते हैं लेकिन जब भी ऐसा होते हैं या तो अविश्वसनीय होते हैं या अद्भुत होते हैं। यूएस के कोलोराडो स्टेट में एक मां के साथ ऐसा अद्भुत करिश्मा हुआ जो सदियों में कभी कबार होता है।
कैटी एक सिंगल मदर हैं, जो बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। 30 साल की उम्र में पति से अलग होने के बाद कैटी ने अपनी जॉब बदली और नया घर लिया। साथ ही, दो बच्चों की मां बन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। कैटी के हैना और ग्रेसन नामक दो बच्चे हैं, जो कि गोद लिये हुए हैं।
इन बच्चों की खास बात ये है कि, इन दोनों ने एक ही मां की कोख से जन्म लिया है। इस बात का पता लगने पर कैटी को अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। इस बारे में बात करते हुए दो बच्चों की इस मां ने लव वॉट मैटर्स नाम की वेबसाइट पर लिखा, मैं किसी बच्चे को गोद लेकर उसे एक बेहतर जिंदगी देना चाहती थी।
2016 में कैटी को अनाथालय से एक फोन आया, उन्हे पता चला कि पास के अस्पताल में कोई चार दिन का बच्चा छोड़ गया है। बिना देरी किये कैटी उस बच्चे को अपने साथ ले आई। 11 महीने तक कैटी ने ग्रेसन के असली माता-पिता का इंतजार किया, लेकिन किसी ने भी उस बच्चे पर अपना आधिकारिक हक नहीं जमाया, जिसके बाद अदालत ने पूर्ण रूप से ग्रेसन की जिम्मेदारी कैटी को सौंप दी गई।
अविश्वसनीय करिश्मा तब हुआ जब, ग्रेसन पर अदालत का फैसला आने के दो हफ़्ते बाद ही कैटी को एक और फोन आया। इस बार उन्हे पता चला कि कोई अस्पताल में एक लड़की को छोड़ कर गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी कैटी उस बच्ची को अपने घर ले आई, जिसका नाम हैना रखा।
वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज पेपर लेते वक्त कैटी को पता चला कि हैना और ग्रेसन की मां एक ही है, जिसके बाद कैटी ने उस महिला से मिलने का निर्णय लिया। महिला ने बताया कि, हैना के जन्म से पहले उसने ग्रेसन को जन्म दिया था। कैटी का मानना है कि ये किस्मत है कि दोनों भाई-बहन एक ही घर में हैं।