इन दिनों असम की एक घटना खूब तेजी से वायरल हो रही है। मामला कुछ ऐसा है कि लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए एक शख्स फर्जी डीएम बन गया और फर्जी डीएम बन कर खुलेआम सड़कों पर घूमने लगा। आगे जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। असम की यह घटना इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर तमाम मीडिया प्लेटफार्मों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत के कई राज्यों के साथ असम में भी लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के अंतर्गत गैर-जरूरी आवाजाही पर सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। ऐसे में असम की एक घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पर एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए फर्जी डीएम बना गया और असम की सड़कों पर फर्जी जिला मजिस्ट्रेट बन कर घूमने लगा।
ये शख्स यही नहीं रुका पुलिस की पकड़ में न आए इसलिए अपने आपको जोरहाट के तिताबोर का फर्जी डीएम बताने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शख्स का नाम बिस्वा ज्योति दत्ता उर्फ मधुरज्या बोरा है। अपनी गर्लफ्रेंड की पार्टी में जाने के लिए इसने एक शख्स से कार किराए पर लिया। वहीं रास्ते में कोई पुलिस वाला न पकड़ ले इसलिए शख्स ने अपनी गाड़ी पर फर्जी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का स्टीकर चिपका लिया और बाहर घूमने लगा।
शख्स की गिरफ्तारी तब हुई जब वह फर्जी रेड मारने चिनमारा पुलिस स्टेशन में पहुंचा। पुलिस स्टेशन में ये शख्स पुलिस वालों की गलती निकाल रहा था कि तभी इसका पूरा भांडा फूट गया। इस शख्स को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वालों ने बताया कि किसी को शक न हो इसलिए इस शख्स ने एक फर्जी ड्राइवर भी अपने साथ रखा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिस्वा ज्योति नामक इस शख्स ने पहले भी रूप बदल-बदलकर कई सारी जालसाजियों को अंजाम दिया है। पिछले साल इस शख्स ने फर्जी डॉक्टर बनकर बहुत लोगों को ठगा था। इस शख्स के कारनामों की फेहरिस्त काफी लंबी है। कुछ समय पहले यह नकली जुवेनाइल वकील भी बना था।
आगे पढ़ें
इन दिनों असम की एक घटना खूब तेजी से वायरल हो रही है। मामला कुछ ऐसा है कि लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए एक शख्स फर्जी डीएम बन गया और फर्जी डीएम बन कर खुलेआम सड़कों पर घूमने लगा।