स्लिम फिट बॉडी का ख्वाब सभी लोग देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग हैं, जो इस ख्वाब को हकीकत में बदल पाते हैं। वहीं चौकाने वाली बात तब होती है, जब कोई नाती पोतों को खिलाने की उम्र में भी फिटनेस को बरकरार रखता है। इन दिनों एक ऐसी ही महिला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जो 67 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में जवान लड़कियों को टक्कर दे रही हैं। 67 साल की बुजुर्ग महिला अपने फिटनेस को लेकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही हैं। बुजुर्ग महिला अधेड़ होने के बाद भी इतनी फिट हैं कि कम उम्र की लड़कियां भी उन्हें देखकर शरमा जाएंगी।
इस महिला का नाम शैरन गार्नर है, जो इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में रहती हैं। 67 साल की उम्र में इतनी गजब की फिटनेस रखने वाली महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रही है। हर कोई इन्हें देख कर हैरान है। लोग उन्हें सुपर-ग्रैनी कहकर भी बुला रहे हैं।
67 साल की ये महिला फिटनेस के मामले में 20 साल की लड़कियों को भी मात दे रही है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस उम्र में शैरन गार्नर गठिया रोग से पीड़ित हैं। इसके बावजूद भी वो कभी गठिया को अपनी कमजोरी नहीं बनने देती हैं।
इतनी ज्यादा उम्र की होने के बाद भी वो हर रोज जिम जाती हैं और अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं। हैरानी की बात तो ये है कि शैरन गार्नर जिम आने वाली अपने से कम उम्र की लड़कियों से भी ज्यादा वजन उठाती हैं और कठिन से कठिन एक्सरसाइज भी आसानी से कर लेती हैं। 67 साल की उम्र में भी ऐसी फिटनेस देख कर नौजवानों के भी पसीने छूट रहे हैं।
अनफिट लोगों के लिए प्रेरणा
वहीं शैरन का कहना है कि अनफिट लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। गठिया का रोग होने के बाद भी शैरन बहाने नहीं बनाती और कड़ी मेहनत करती हैं। शैरन का मानना है कि यदि वो 67 साल की उम्र में ये सब कर सकती हैं, तो कम उम्र के लोग भी ऐसा जरूर कर सकते हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शैरन के 8 नाती-पोते हैं। शैरन लगातार किक बॉक्सिंग, स्विमिंग और रनिंग करती हैं। इसके अलावा शैरन पिछले साल दो हाफ मैराथन में भी दौड़ चुकी हैं। साथ ही शैरन जिम में लड़कों को भी जोरदार टक्कर दे रही हैं, जिसे देख कर लोग इनको खूब पसंद कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
इन दिनों एक ऐसी ही महिला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जो 67 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में जवान लड़कियों को टक्कर दे रही हैं।