दुनिया में बड़े-बड़े उद्योगपति हैं। जिनके पास अपार धन संपत्ति है। कई लोग सोचते होंगे कि ये उद्योगपति इतने पैसों का करते क्या होंगे। जो अपने आप में एक बड़ा सवाल है। हालांकि, इतना धन उन्हें भी यूं ही नहीं मिला, उसके लिए उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत का एक उद्योगपति ऐसा भी है जिसने इतना दान किया है कि शायद ही इतिहास में किसी अमीर व्यक्ति ने किया होगा।