आज जमाना ऑनलाइन जहां चीज की खरीद-बिक्री इंटरनेट पर उपलब्ध है। यहां शॉपिंग करने से कई बार खेल भी हो जाता है। जैसे मोबाइल के नए नवेले बॉक्स में साबुन की टिकिया आ जाती है, तो कभी पत्थर। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ जिसे सुनकर आप भी भौच्चके रह जाएंगे।
ऐसी ही एक घटना बैंगलोर में हुई जब एक शख्स को iPhone 11 प्रो आर्डर किया लेकिन उसे कुछ और ही मिल गया। हालांकि, उसका फोन दिखने में आईफोन 11 प्रो जैसा ही नजर आ रहा था।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो बैंगलोर में नौकरी करने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर रजनीकांत कुशवाहा ने फ्लिपकार्ट से iPhone 11 प्रो मोबाइल आर्डर किया। जिसके बाद उन्होंने लगभग 94 हजार का ऑनलाइन पेमेंट भी किया।
जैसे ही कुशवाह का मोबाइल आया, डब्बा खोलते ही उनके होश उड़ गए। हालांकि, उसका फोन दिखने में आईफोन 11 प्रो जैसा ही नजर आ रहा था। रजनीकांत को लगा शायद फोन iPhone X या iPhone XS हो मगर फोन नकली था। फंक्शन चेक करने पर पता चला कि ये स्मार्टफोन IOS पर चलता ही नहीं, बल्कि एंड्राइड पर ऑपरेट होता है।
इसके बाद कुशवाह ने नकली आईफोन डिलीवर किए जाने की शिकायत Flipkart से की तो कंपनी उन्हें हुई इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन्हें नया डिवाइस देने का वादा किया है। शायद इन्हीं सब की वजह से कई लोग अब भी ऑनलाइन शॉपिंग से घबराते हैं।
आगे पढ़ें
94 हजार देकर ऑनलाइन मंगवाया IPhone 11 Pro, डिलीवरी में मिला ऐसा मोबाइल कि उड़ गए होश