पशु-पक्षी प्रेमी, सोशल मीडिया पर आए दिन पशु-पक्षियों से जुड़े मजेदार शेयर करते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। जहां कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते है, हंसाते है तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आपको बड़ी सीख देते हैं। इन दिनों एक चिड़िया का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई चिड़िया के कौशल की तारीफ कर रहा है। हर कोई चिड़िया के शिकार करने का तरीका देखकर हैरान रह जा रहा है। जरुरत पड़ने पर इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी कुछ न कुछ जुगाड़ लगा ही लेते हैं और बात जब भूख की हो तो फिर बात ही क्या है। चिड़िया ने मछली पकड़ने के लिए जिस तरह से अपने दिमाग का इस्तेमाल किया है वह वाकई में तारीफ करने के लायक है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। दरअसल, चिड़िया ने मछली पकड़ने के लिए बिल्कुल इंसानो वाला तरीका अपनाया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिड़िया किसी झील के किनारे बैठी हुई है और वहीं किनार पर ही बहुत सारी मछलियां हैं। चिड़िया अपनी भूख शांत करने के लिए मछली पकड़ने की जुगत में है, लेकिन वो आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने तरीके की बजाय मछली को ब्रेड के टुकड़े का दाना डालती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही एक ब्रेड का टुकड़ा पानी में बहता हुआ आता है चिड़िया उसे अपने चोंच में पकड़ लेती है और फिर उसको दोबारा से पानी में फेंकती है। एक बार में चिड़िया सफल नहीं रहती है क्योंकि उसे खाने के लिए दो बड़ी मछलियां आ जाती हैं। वो जल्दी से ब्रेड के टुकड़े को उठाती है और दोबारा पानी में डाल देती है। जैसे ही एक छोटे साइज की मछली उस टुकड़े को खाने के लिए आती है चिड़िया एक झटके में मछली को अपनी चोंच में दबा लेती है।
इस वीडियो को @living0nearth नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग चिड़िया का गजब दिमाग देखकर हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह क्या कौशल है' तो वहीं एक अन्य ने लिखा, 'प्रकृति सब कुछ सिखा देती है'। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए लिखा, 'जीनियस'। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक 84 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है तो वहीं ढाई हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
आगे पढ़ें
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। दरअसल, चिड़िया ने मछली पकड़ने के लिए बिल्कुल इंसानो वाला तरीका अपनाया है।