विस्तार
दुनिया कई अनोखी चीजों से मिलकर बनी है जिसके बारे में जानकर हम और आप आश्चर्यचकित हो जाते हैं या कभी-कभी विश्वास नहीं कर पाते हैं। ऐसी ही एक अनोखी चीज आपको बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। आपने बचपन से अभी तक लाल सेब देखा होगा जो कश्मीर से लेकर शिमला तक में मिलते हैं। इसके अलावा आपने हरे रंग का भी सेब देखा होगा। लेकिन क्या आपने काले रंग का सेब देखा है।
इस बात को जानकर चौकिए नहीं क्योंकि दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में अब तक 200 से ज्यादा किस्म के सेब उगाए जा चुके हैं। फुजी एप्पल, ग्रीन एप्पल जैसे इतने वैरायटी आपको मिलेंगे की शायद आपको पता भी नहीं होगा। ज्यादातर सेब लाल, हरा या हल्के पीले रंग के होते हैं पर क्या आपको पता है कि सेब काले रंग का भी होता है। इस गहरे बैगनी रंग के सेब को ब्लैक डायमंड एप्पल भी कहा जाता है।
इसका रंग इतना गहरा होता है कि देखने पर काला दिखाई देता है। यह खास सेब बहुत ही कम जगह पर पाया जाता है। केवल तिब्बल के पहाड़ियों पर यह अद्भूत सेब पाया जाता है। तिब्बत में इसे हुआ नियु के नाम से जानते हैं।