Home Omg Boyfriend Created A Ruckus Of The Road After Fight With Girlfriend Video Goes Viral On Social Media

Video: गर्लफ्रेंड से हुई लड़ाई तो बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क पर मचाया बवाल, वीडियो हुआ वायरल

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 15 Dec 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर लेट जाता है लड़का
बीच सड़क पर लेट जाता है लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लड़ाई कर रहा है और वह बीच सड़क पर जमकर बवाल काट रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बीच सड़क पर बच्चों की तरह लेटा हुआ है। दरअसल, यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से नाराज होकर बीच सड़क पर लेट गया है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़के का उसकी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वो बीच सड़क पर लेट जाता है। यह वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। इन दोनों में लड़ाई होने की वजह जब जानेंगे तो आपके पेट में हंसते-हंसते दर्द होने लगेगा। इन गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में खाने को लेकर लड़ाई हुई है। 


बीच सड़क पर लेट जाता है लड़का 
 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fakta.indo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का सड़क पर बीचों-बीच लेट गया है। वीडियो में वो अपना हाथ-पैर भी पटकता दिखाई दे रहा है। वहीं पास में ही लड़के की गर्लफ्रेंड नकाब पहने खड़ी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बार-बार लड़के का हाथ पकड़ कर उसे सड़क से उठाने की कोशिश कर रही है। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की बात नहीं सुनता है और सड़क पर ही लेटा रहता है। 

काफी देर तक लड़के को मनाती रही लड़की 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के को लड़की काफी देर तक मनाने की कोशिश करती रही। लड़के को सड़क से उठने के लिए लड़की काफी मिन्नतें करती है। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है सड़क पर गाड़ियां आती जाती रहती हैं। हालांकि, काफी देर तक लड़की लड़के को हाथ पकड़-पकड़ कर मनाती है और अंत में लड़का मान जाता है। इसके बाद लड़का-लड़की वहां से चले जाते हैं। 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट में यहां तक लिख दिया है की " ऐसी गर्लफ्रेंड पाकर लड़का जानबूझकर नौटंकी कर रहा है। "

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree