देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शादी में डांस के वीडियो तो कभी दूल्हा-दुल्हन की मस्ती भरे वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक दुल्हन की विदाई के समय का है। बिदाई के दौरान अक्सर लड़कियां रोती हैं, क्योंकि उनसे उनका वो घर छूट जाता है जहां उन्होंने अपना पूरा बचपन बिताया है। लेकिन इस वीडियो में दुल्हन विदाई के मौके पर दु:खी नहीं बल्कि एंजॉय करती नजर आ रही है। अपनी विदाई के मौके पर ये दुल्हन बहुत ही मजेदार डांस करते हुए अपने घर से विदा हो रही है।
इस वीडियो में सबसे मजेदार बात ये है कि दुल्हन 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाने पर मजे से नाच रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन शुरुआत में जब अपने घर से निकलती है तो नकली आंसू पोंछती नजर आ रही है। तभी अचानक से 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बजने लगता है। गाना सुनकर दुल्हन झूमने लगती है।
यहां देखिए वीडियो
लाल रंग के लहंगे में सजी दुल्हन काफी सुंदर लग रही है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को theweddingstories नाम के अकॉउंट से शेयर किया गया है। साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'एक ट्विस्ट के साथ बिदाई,। अब तक की सबसे इमोशनल बिदाई' इंटाग्राम पर शेयर होते ही वीडियो खूब वायरल होने लगा है। लोग वीडियो और दुल्हन के रिएक्शन पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम मानसी गोस्वामी हैं। वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं।
आगे पढ़ें
दुल्हन शुरुआत में जब अपने घर से निकलती है तो नकली आंसू पोंछती नजर आ रही है। तभी अचानक से 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बजने लगता है। गाना सुनकर दुल्हन झूमने लगती है।