शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन पहले से तैयारियां भी करते हैं। शादी के फंक्शन में सबसे खास होता है दूल्हा-दुल्हन का डांस। एक-दूसरे को सरप्राइज देने के लिए दूल्हा-दुल्हन डांस करते हैं। फिर चाहे दूल्हा डांस करके दूल्हन का वेलकम करे या दूल्हन डांस करते हुए स्टेज तक आए।
दुल्हन का सरप्राइज एंट्री लेना और डांस करते हुए स्टेज पर आना आज कल काफी चलन में है। मेहमानों और रिश्तेदारों को सरप्राइज देने के लिए दुल्हन कुछ नए अंदाज में तैयारी करके आती है। साथ ही शादी आये सभी मेहमानों की भी नजर दूल्हा-दुल्हन के डांस पर होती है। दुल्हन अपने स्वैग में एंट्री लेना पसंद करती हैं। एंट्री के दौरान दुल्हन कभी चश्मा लगाकर तो कभी डांस करते हुए अपना स्वैग दिखाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायारल हो रहा है, जिसमें का अलग ही स्वैग देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में दुल्हन ने जिस तरह से अपना स्वैग दिखाया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शादी में दुल्हन ने एंट्री करते वक्त मुंह में 500 रुपए का नोट फंसाकर डांस करने लगी। उसे देखकर शादी में आए सभी मेहमानों के होश ही उड़ गए। कैमरामैन से लेकर नाते-रिश्तेदारों सभी दुल्हन के इस धांसू डांस को देखने लगे।
यहां देखिए वीडियो
शादी में दुल्हन की जबरदस्त एंट्री सबको खूब पसंद आई। दुल्हन की धमाकेदार एंट्री देखने के बाद लोगों के चेहरे पर स्माइल आ गई। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को wedding_couple_diaries नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नया प्यार, लव स्टेटस, शादी वाला दिन और शादी के दिन स्पेशल मौका'। इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में दुल्हन ने जिस तरह से अपना स्वैग दिखाया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शादी में दुल्हन ने एंट्री करते वक्त मुंह में 500 रुपए का नोट फंसाकर डांस करने लगी।