शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर वेडिंग के खूब वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी में होने वाली रस्मों से लेकर डांस तक के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। कई वीडियो इतने खूबसूरत होते हैं कि दिल को छू लेते हैं जबकि कई ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।
इस वीडियो में दूल्हे के दोस्ते ने ऐसा कुछ किया जिसके बारे में जानकर आप उनकी तारीफ करेंगे। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों का है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शादी के स्टेज पर ही दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे से नाराज हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर शादी के दौरान ऐसा क्या हो जाता है कि दुल्हन दूल्हे से नाराज हो जाती है।
दूल्हें के दोस्तो ने दुल्हन को मनाया
दुल्हन के नाराज होने के बाद दूल्हे के दोस्तों ने मजेदार तरीके से मनाया है। जिस प्रकार से दूल्हे के सभी दोस्त मिलकर दुल्हन को मना रहे हैं वह देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हुए हैं, लेकिन अभी रस्म चल रही है। वरमाला से पहले दुल्हन किसी बात पर दूल्हे से नाराज हो जाती है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को मनाने की कोशिश करता है, लेकिन इसका दुल्हन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद दूल्हे के दोस्त दुल्हन को मनाने की कोशिश करते हैं।
दूल्हे के दोस्तों ने ऐसे मनाया
वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे के दोस्त दुल्हन को मनाने के लिए कान पकड़कर उठक-बैठक कर रहे हैं जिसके बाद दुल्हन भी खुश हो जाती है। वीडियो में दूल्हे के दोस्तों ने डांस भी किया है। इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्ते ने ऐसा कुछ किया जिसके बारे में जानकर आप उनकी तारीफ करेंगे। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के दोस्तों का है।