सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। किसी भी शादी में दूल्हा और दुल्हन ही आकर्षण का केंद्र होते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रायॉरिटी इन्हें ही दी जाती है। लोग इनके हर एक मोमेंट को यादगार बनाना चाहते हैं। साथ ही उनकी हर एक हरकत पर सभी लोगों की नजर होती है। कई बार ऐसे में कुछ मजेदार लम्हें कैमरे में रिकॉर्ड हो जाते हैं और वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी हुआ है जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये वीडियो शादी के डांस फंक्शन का है। दूल्हा और दुल्हन के डांस के बीच कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन बस देखती रह जाती है। इस दौरान दुल्हन की मां दूल्हे के पास आकर जो करती है, वो देखकर दुल्हन की आंखे खुली की खुली रह जाती हैं।
जमकर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ मजे से डांस करती हुई नजर आ रही है। वह इस दौरान बहुत खुश है, साथ ही दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करता दिख रहा है।
दूल्हे संग डांस करने लगी सासू मां
वीडियो में ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दुल्हन बहुत खूबसूरत लग रही है, जबकि ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो में नजर आ रहा दूल्हा भी बहुत जच रहा है। दोनो एक दूसरे के साथ डांस बहुत एंजॉय कर रहे हैं।
दुल्हन के उड़ गए होश
इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन के होश उड़ गए। दरअसल, डांस के बीच अचानक दूल्हे की सासू मां आती हैं और दुल्हन को साइड करके पूरी महफिल लूट लेती हैं। सासू मां अपने दामाद के साथ मिलकर ठुमके लगाने लगती हैं। ऐसे में दुल्हन का चेहरा देखने लायक है। दुल्हन की मां ने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है।
ये मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के इंटरनेट पर आते ही लोग इसे जमकर लाइक और शेयर करने लगे। साथ ही इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ मजे से डांस करती हुई नजर आ रही है। वह इस दौरान वह बहुत खुश है, साथ ही दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहा दिख रहा है।