भारत में अब एक महीने तक बैंड बाजा नहीं सुनाई देगा, क्योंकि खरमास लग चुका है। अब खरमास बीतने के बाद ही शादी विवाह या दूसरे शुभ काम हो सकते हैं। अब जब डीजे का शोर बंद हो चुका है तो कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं जो काफी वायरल भी हो रहे हैं। भारत में तो शादियां एक महीने के लिए बंद हो चुकी हैं, लेकिन दूसरे जगहों पर अभी भी शादियां हो रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी पर ऐसा डांस करती है जो वहां बैठे हुए किसी भी व्यक्ति ने सोचा भी नहीं होगा। दुल्हन का डांस देखकर सभी व्यक्ति हैरान हैं। दुल्हन के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हैरान करने वाला है ये वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो भारत का नहीं है। ये वीडियो किसी दूसरे देश का है। इस वीडियो में दुल्हन दूल्हे के सामने खड़े होकर डांस कर रही है जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं।
वीडियो में लोग दुल्हन का डांस एन्जॉय भी कर रहे हैं। इस दौरान शादी में आए रिश्तेदार और अन्य परिवार के लोग वहीं खड़े होकर डांस देखने लगते हैं।
दुल्हन का डांस हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो को 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दुल्हन अपने पति के सामने खड़ी होकर डांस कर रही है। इस डांस में दुल्हन के पीछे पूरा लड़कियों का भी ग्रुप है। दूल्हा सफेद सूट पहने कुर्सी पर बैठा है और दुल्हन डांस करके उसके चक्कर लगा रही है।
आप भी देखिए ये वीडियो-
दुल्हन की ड्रेस बनी है चर्चा का विषय
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है जिसकी वजह से लोग ड्रेस की भी चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो को @ImkindaFunny901 नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग कुछ इसके समर्थन में कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग बोल रहे हैं कि दुल्हन अपनी शादी में ऐसे एन्जॉय नहीं कर सकती है।
आगे पढ़ें
इस वायरल वीडियो में एक दुलहन का डांस है जो वो अपने पति के लिए कर रही है। ये डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस डांस को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन साथ ही दुल्हन का डांस एन्जॉय भी करते हैं।