आधुनिक समय में सबकुछ डिजिटल होता जा रहा है। हर कोई अपना काम स्मार्ट तरीके से करना पसंद करता हैं। ऐसे में ब्रिटेन में गाय का दूध भी स्मार्ट तरीके से निकाला जा रहा है। कुछ लोग तो अभी 5 जी का इंतजार कर रहे हैं और वहीं ब्रिटेन में 5g की मदद से गायों का दूध निकाला जा रहा है।
जैसे आपने स्मार्ट सिटी का नाम सुना होगा वैसे ही ब्रिटेन में खुल चुके हैं स्मार्ट तबेले। यहां की गायों को कुछ ऐसे कॉलर पहनाएं गए हैं जिसमें 5 जी डिवाइस लगे हुए हैं और गाय उसी के सहारे दूध भी देती हैं।
इस डिवाइस को लगाने के बाद गायों को जब लगता है वह दूध देने वाली हैं तो वह खुद मशीन के पास चली जाती हैं और फिर वहा रोबोट दूध निकालता है। इसके बदले गाय को इनाम भी मिलता है चारा, गाय चारा खाती रहती है और रोबोट अपना काम करता रहता है।
साउथ इंग्लैंड में एक सेंटर है जहां 50 गायों में यह डिवाइस लगाए गए हैं। यह डिवाइस बहुत सही है।
इससे गायों के सेहत से लेकर तनाव तक की जानकारी इन्हें मिल जाती है। यह प्रयोग अभी गायों के ऊपर पहली बार शुरू किया गया है उम्मीद है यह प्रयोग सफल होगा।