शादी के रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर शादी में डांस से लेकर वरमाला तक के वीडियो की भरमार है। देश के कई राज्यों में शादी की अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं। कई बार ये रस्में काफी मजेदार होती हैं। इस कड़ी में अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि घर पर आई नई दुल्हन और उसका देवर मौजूद हैं, लेकिन दूल्हा आसपास नहीं दिख रहा है। रस्म के तौर दोनों एक दूसरे को छड़ी से मार रहे हैं। वैसे भी भाभी और देवर का रिश्ता हंसी मजाक वाला माना जाता है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि रस्म के दौरान काफी महिलाएं भी मौजूद हैं और देवर-भाभी के बीच हो रही बातचीत को सुनकर महिलाएं हंस रही हैं।
यह वीडियो कहां का है और कब का है यह नहीं पता चल पाया है। लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ऐसी रस्मों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसमें दुल्हन को पीटे जाने का रिवाज है।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इससे पहले भी एक वीडिया वायरल हुआ था जिसके बाद बवाल मच गया था। दरअसल शादी की रस्म के वायरल वीडियो में देवर और भाभी नीम की टहनी से एक-दूसरे को प्रतीकात्मक तौर पर मार रहे थे। शुरुआत में तो सबकुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद देवर को देखा गया कि वह भाभी को सच में छड़ी से पीट रहा है। इसके बाद दुल्हन बचने के लिए पीछे हटती है और वहां दूल्हा आ जाता है। फिर वह अपने भाई की जमकर पिटाई कर देता है।
देखें वीडियो...
आगे पढ़ें
शादी के रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर शादी में डांस से लेकर वरमाला तक के वीडियो की भरमार है। देश के कई राज्यों में शादी की अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं।