सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रेंड करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ट्वीट कर यह बताया कि तमिलनाडु की लोकप्रिय इडली अम्मा के पास जल्द ही उनका अपना घर होगा। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको शायद ही पता होगा कि आनंद महिंद्रा ने दो साल पहले इडली वाली अम्मा की कहानी को शेयर किया था। इडली वाली अम्मा का वास्तविक नाम कमलाथल है। आंनद महिंद्रा द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद वह इडली अम्मा के नाम से लोकप्रिय हो गयी थीं। 2019 में आनंद महिंद्रा ने इडली अम्मा को एलपीजी कनेक्शन भी गिफ्ट किया था। इसकी जानकारी उन्होंने उस दौरान अपने ट्वीटर अकाउंट से दी थी।
आज सुबह ही आनंद महिंद्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही इडली अम्मा को अपना घर मिलेगा, जहां वो आराम से इडलियां बेच सकेंगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इडली अम्मा की प्रेरणादायक जिंदगी में उनके द्वारा की गयी इस मदद से वो काफी खुश हैं। कुछ ही लोगों को ऐसे प्रेरणादायक जिंदगी में मदद करने का मौका मिलता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इडली अम्मा बहुत ही सस्ते दामों पर इडली बेचती हैं। वह एक रुपये में एक इडली बेचती हैं। इतने सस्ते दामों पर इसे बेचने का सबसे बड़ा कारण यह है कि कम दामों पर बिकने से इसे दैनिक मजदूर भी खा सकेंगे। आपको बता दें कि महिंद्रा ग्रुप रियल स्टेट शाखा उनके घर को बनाएगी। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग आनंद महिंद्रा द्वारा इडली अम्मा की मदद किये जाने पर खुश हैं।
आगे पढ़ें
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ट्वीट कर यह बताया कि तमिलनाडु की लोकप्रिय इडली अम्मा के पास जल्द ही अपना घर होगा। उनका यह घर आनंद महिंद्रा खुद अपने पैसों से बनवाएंगे।