समाज किस ओर जा रहा है ये बताना तो मुश्किल है लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक और घिनौनी होती जा रही है। इस बात का अंदाजा हाल ही में हुई घटना से लगाया जा सकता है। एक लड़की ने लड़के के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद लड़के ने इतना क्रूर कदम उठाया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
दरअसल घटना तेलंगाना के वारंगल जिले की है। एक कॉलेज छात्रा का पीछे कर रहे युवक ने दिन दहाड़े उसे आग लगा दी। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़की को बचाने का प्रयास किया तो हमलावर ने उन्हें धमकाया और बाद में मौके से फरार हो गया।
लड़की 90 फीसदी तक झुलस चुकी है और वह अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी भी उसी कॉलेज में पढ़ता था।
हालांकि, पूरी तरह इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने लड़की को उसके प्यार को ठुकराने के कारण आग लगाई होगी। इस महीने तेलंगाना में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है।