चीन का एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम अक्सर यह सुनते और देखते है कि गर्लफ्रेंड और ब्यॉफ्रेड के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसा ही हुआ चीन में रहने वाले कपल के साथ। उन्होंने अपना सात साल पुराना रिश्ता एक बोतल कोल्ड ड्रिंक की वजह से तोड़ दिया।
सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए सबके सामने रखा। लड़की ने बताया वह पूरे दिन अपने ब्यॉफ्रेंड के साथ थी।
शाम को घर पहुंचने से पहले उसे प्यास लगी उसने पानी की बोतल की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल 30 रुपये का खरीदा। जिसके बाद लड़की के ब्यॉफ्रेंड ने खूब डांटा।
आगे लड़की ने बताया की उसके ब्यॉफ्रेंड ने कहा तुम बहुत फालतू के खर्चे करती हो। ऐसा नहीं चलेगा। बाकी अन्य लड़कियों को देखो जो कभी फालतू के खर्चे नहीं करती हैं।
आगे उसने कहा उम्मीद करता हूं अब तुम ऐसा नहीं करोगी। मुझे किसी भी ऐसी लड़की से शादी नहीं करना जो फालतू के खर्चे करती हो। जिसके बाद लड़की ने उस लड़के से ब्रेक अप कर लिया।