Dancing Dosa Seller Video: इन दिनों फूड व्लॉगर्स के बढ़ने के साथ ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स का चलन भी बढ़ गया है, जो अजीबोगरीब तरह से डिश बनाकर तैयार करते हैं। कुछ डांस करते हुए पानी पूरी बनाते हैं, तो कभी कोई चाय बनाते हुए इतने स्टंट्स दिखाता है, उसे देखकर लोग हैरान कर जाते हैं। इसी कड़ी में एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये वीडियो डोसा बनाने वाले फूड वेंडर का है, जिसका अनोखा स्टाइल चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में शख्स को हर सामान को उछाल कर उसका इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तमाम-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये अजीबोगरीब वीडियो...
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डोसा बनाने वाला डोसा बनाने के दौरान अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। वीडियो में शख्स एक सामान्य मसाला डोसा तैयार कर रहा है, लेकिन शख्स का तरीका बेहद अनोखा है। डोसा बनाते-बनाते शख्स कई तरह की अजीब हरकतें और उछल-कूद करना नजर आ रहा है। किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले वह उसके डिब्बे को पहले कई बार उछालता है, इसके बाद भी उसका उपयोग करता है। शख्स का स्टाइल इतना अलग है कि उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी करे रहे हैं।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के नाच-गाने का वीडियो वायरल, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodie_saurabh_ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख 98 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही वीडियो को करीब चार हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- 'जल्दी करो कल सुबह पनवेल निकलना है।'