जब किसी लड़के या लड़की की शादी होती है तो उसके मां बाप बहुत खुश होते हैं। लड़का-लड़की भी अपनी शादी में बहुत खुश होते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की कि बहुत तारीफ हो रही है। दरअसल, ये लड़की अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर काफी खुश है। लड़की अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को शेयर करके बता रही है। अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर लड़की लोगों को खूब खुश होकर बता रही है।
लड़की ने शादी कि तस्वीरें की शेयर
लड़की ने अपनी मां की शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उन्हें देखकर हर कोई खुश है। इन तस्वीरों को लड़की ने @aiphaw1fe नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्ट को जो भी देख रहा है वो तारीफ ही कर रहा है। लड़की ने अपनी पहली पोस्ट में मेहंदी के रस्मों की फोटो शेयर की है।
फोटो में दिखाई दे रहा है कि उनकी मां मेहंदी लगाने के लिए बैठी हैं। लड़की ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, " मां की शादी हो रही है और विश्वास नहीं हो रहा है"
लड़की ने दूसरी पोस्ट में, अपनी मां की शादी के लिए तैयार होने की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है। इसमें लड़की ने लिखा है," क्या वह खूबसूरत नहीं दिखती?" इसके बाद शादी की दूसरी भी फोटो शेयर की गई है जिसको देखकर आप की भी आंखे नम हो जाएंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी
लड़की ने अपनी मां की जो भी फोटो या वीडियो शेयर की है वो सभी वायरल हो गए हैं। शादी की इन फोटो और वीडियो के 20 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। पोस्ट देखने वालों ने भी लड़की और उसकी मैं मां को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। लड़की ने एक और भी कमेंट किया और लिखा कि उसकी मां अभी तक एक गलत शादी को निभा रही थीं। लड़की ने कहा कि जिसका सुखद अंत हुआ।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में एक लड़की ने अपनी मां की दोबारा शादी होने पर अपनी खुशी को जाहिर किया है। लड़की ने अपनी इस खुशी को ट्विटर के माध्यम से लोगों को बताया। लोग भी लड़की और उसकी मां को शादी के लिए ढेर सारी बधाई दी है।