इस राज्य में रहते है भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज लेकिन केवल एक ही रेलवे स्टेशन है यहां
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:12 AM IST
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत से जुड़े कई सवाल आज भी हम दिमाग में धूमते रहते है जैसे पांडव और कौरव के बीच युद्ध कुरुक्षेत्र में क्यो हुआ था? किसलिए लड़ा गया था इतना भंंयकर युद्ध वगैरह-वगैरह। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं?
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस राज्य का नाम है नगालैंड। साल 1961 में इस राज्य का नाम नगालैंड रखा गया, जबकि इससे पहले इसे नगा हिल्स तुएनसांग एरिया कहा जाता था। शुरुआत में यह राज्य एक केंद्र शासित प्रदेश था। एक दिसंबर, 1963 को इसे देश का 16वां राज्य बनाया गया था।
nagaland
- फोटो : social media
नगालैंड भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां केवल एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही हवाईअड्डा है और ये दोनों राज्य के सबसे बड़े नगर दीमापुर में हैं। दीमापुर को नगालैंड का प्रवेश द्वार माना जाता है। महाभारत काल की विरासत दिमापुर आज भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां आज भी हिडिंबा का वाड़ा है, जहां राजवाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां हैं, जो अब थोड़ी-बहुत टूट चुकी हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेलते थे। इस जगह पांडवों ने अपने वनवास का काफी समय व्यतीत किया था।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीमापुर को कभी 'हिडिंबापुर' के नाम से जाना जाता था। इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे। यही पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था। यहां बहुलता में रहनेवाली डिमाशा जनजाति खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंशज मानती है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर राज्य हैं, जबकि पूर्व में यह म्यांमार देश से घिरा हुआ है। यहां की प्रमुख भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा यहां हिंदी और 16 आदिवासी बोलियां भी बोली जाती हैं।