Home Omg Dev Deepawali 2022 Do These Remedies Dev Diwali Upay

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली के दिन करें ये खास उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन की कमी होगी दूर

टीम फिरकी, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
देव दीपावली के दिन करें ये खास उपाय
देव दीपावली के दिन करें ये खास उपाय - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

Dev Deepawali 2022 Upay: कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन देवता दिवाली मनाते हैं जिसकी वजह से इस दिन को देव दीपावली कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लाए थे। इसी खुशी में इस दिन देवताओं ने दीपावली मनाई थी। दूसरी धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था। 

इस साल देव दीपावली (Dev Deepawali 2022) सात नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजी की जाती है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से कुछ विशेष फल मिलता है। आइए इन उपायों के बारे में बताते हैं...

करें ये खास उपाय

घर में कार्तिक महीने या देव दीपावली के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर इस दिन तुलसी के 11 पत्तों को बांध देना चाहिए। ऐसा करने से घर में  धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है। इसके साथ घर में खुशहाली रहती है। 
इस दिन आटे के बर्तन में तुलसी के 11 पत्ते रखकर छोड़ देने से घर में  शुभ परिवर्तन आता है। 

 
देव दीपावली के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। यह करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं।

देव दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में पीला रंग का कपड़ा बांध देने से नौकरी या कारोबार में तरक्की होती है। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। 
 

इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराने या करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन खुशहाल होता है। इस दिन दीपदान भी करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree