Home Omg Dhoni Comes Out In A New Monk Look Star Sports Released The Video On Instagram

बौद्ध भिक्षु के रूप में नजर आए धोनी, क्या है इस नए लुक के पीछे का कारण? वायरल हो रही है वीडियो

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Mar 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
धोनी का नया बौद्ध भिक्षु लुक
धोनी का नया बौद्ध भिक्षु लुक - फोटो : Star Sports india
विज्ञापन

विस्तार

स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में धोनी के नए लुक की वी़डियो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर जारी की है। वीडियो में धोनी संन्यासी बौद्ध भिक्षु के नए लुक में दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

बौद्ध संन्यासी के रूप में नजर आए धोनी

धोनी जितना मैदान पर कूल रहते हैं। उतना ही अपने लुक्स के साथ भी। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर धोनी की एक नई वीडियो को जारी किया है। इस वीडियो में धोनी एक बौद्ध संन्यासी के रूप में नजर आ रहे हैं। हालांकि स्टार स्पोर्ट्स का धोनी को इस नए लुक में उतारने का उद्देश्य क्या है? इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं पता, लेकिन धोनी का यह नया लुक सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
 

तनाव भरी स्थिति में भी बौद्ध भिक्षु की तरह रहते थे शांत

धोनी की सबसे खास बात यह थी कि वह तनाव भरी स्थिति में भी बौद्ध भिक्षु की तरह एकदम शांत रहते थे। यही एक बड़ी वजह रही जिसके चलते वह भारत को कई सारे फंसे मैचों से बाहर निकालकर जीत दिलाई। धोनी के इस शांत स्वाभाव को स्टार स्पोर्ट्स ने अब बौद्ध भिक्षु का रूप दे दिया है। 

पहले भी रह चुके हैं लुक्स को लेकर चर्चा में 

इससे पहले भी धोनी अपने लुक्स को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। धोनी ने 2004 में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस दौरान भी वह अपने खेल से ज्यादा, अपने लुक्स को लेकर ही चर्चे में थे। अब धोनी का यह नया लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

तेजी से वायरल हो रहा है धोनी का नया मोंक अवतार

स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के इस नए लुक को इंस्टाग्राम और ट्विटर पेज पर एक वीडियो के माध्यम से जारी किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को जारी करने के 6 घंटों के भीतर ही 6 लाख के ऊपर व्यूज आ चुके हैं। अब तक धोनी के इस नए लुक पर 1000 से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग धोनी के इस मोंक अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं।     

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree