अक्सर सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ बेहद मजेदार, कुछ बहुत फनी, तो वहीं कुछ वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं। इन वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। दरअसल, शादी किसी की भी जिंदगी का एक खूबसूरत पल होता है। अपने जीवन साथी के साथ अपनी जिंदगी बिताने के लिए लोग कई सालों तक शादी का इंतजार करते हैं। वहीं अगर लव मैरिज की बात करें तो इस दौरान लड़की और लड़की की खुशी एक अलग ही लेवल पर होती है। शादी का दिन जितना खुशी का होता है, कई बार लोग उतना ही भावुक भी हो जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका भी दिल भर आएगा।
वीडियो में जयमाला के दौरान का है, जब दूल्हा और दुल्हन दोनों को स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में दूल्हा अपनी दुल्हन की कान में कुछ ऐसा कहता है कि दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगती है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
दुल्हन के कान में दूल्हे ने धीरे से कही ये बात
इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि जयमाला से जुड़ी रस्में पूरी की जा चुकी हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हैं। ऐसे में दूल्हा दुल्हन के कान में आकर कुछ ऐसा कहता है कि दुल्हन भावुक हो जाती है और रोने लगती है।
दरअसल, दूल्हा दुल्हन के करीब आके धीरे से उसके कान में कहता है, 'तुमने मेरा सपना थी जो अब सच हो गया है।' ये सुनते ही दुल्हन खुशी के मारे रोने लगती है।
लोगों के दिल को छू रहा वीडियो
दुल्हन अपने दूल्हे के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूट कर रोने लगती है। इसे देखकर आप पास के लोग भी इमोशनल हो जाते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही जोर-शोर से वायरल होने लगा है। वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है।
दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wedabout नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं जिसमें से कई लोगों ने दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। साथ ही लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
वीडियो में जयमाला के दौरान का है, जब दूल्हा और दुल्हन दोनों को स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। ऐसे में दूल्हा अपनी दुल्हन का कान में कुछ ऐसा कहता है कि दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगती है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।