सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पैराग्लाइडिंग करती हुई दिखाई दे रही है। यह एक ऐसा फनी वीडियो है जिसे देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस दौरान वो काफी डरी हुई दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो को जो भी देख रहा है अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।
वीडियो मैं साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की पैराग्लाइडिंग कर रही है। इस दौरान लड़की काफी डरी हुई नजर आ रही है। इस बीच जो लड़का पैराग्लाइडिंग करवा रहा है उससे जो लड़की ने बात की है उसको सुनकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसको अब लाखों बार देखा जा चुका है। ऐसा ही एक वीडियो कुछ साल पहले भी वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का बोलता है कि " भाई 500 रूपये एक्स्ट्रा लेलो पर मुझे नीचे उतार दो। " वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि जब उड़ने की हिम्मत नहीं थी तो पैराग्लाइडिंग करने की जरूरत क्या थी।
वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि लड़की उस लड़के से कहती है की भइया अभी मेरी शादी नहीं हुई है। इसपर लड़का भी तुरंत बोलता है की शादी तो मेरी भी नहीं हुई है। मजा यही नहीं खत्म होता है, वीडियो में आगे लड़की कहती है की "आपकी भी नहीं हुई है? तो मुझे तो करनी है ना।
यहां देखें वीडियो...
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पैराग्लाइडिंग करती हुई दिखाई दे रही है।