आपने एक से अधिक शादी के कई मामले निश्चित रूप से देखे और सुने होंगे। कई कारणों से जब एक रिश्ता खत्म हो जाता है, तो कई लोग दूसरे रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दूसरी शादी करते हैं। जबकि कई लोग अपने जीवन में दो से भी अधिक शादियां करते हैं। अगर एक से अधिक शादी वर्तमान जीवनसाथी की सहमती के बिना की जाए तो इसे गलत माना जाता है। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के शहर कराची से सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक शख्स अपनी तीसरी शादी रचा रहा था, इसी दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की उसे अस्पताल तक जाना पड़ा।
जरा सोचिए अगर कोई व्यक्ति धोखे से अपनी तीसरी शादी रचा रहा हो और इसी दौरान उसकी पहली पत्नी विवाह स्थल पर आकर उसकी मार-मारकर बुरी हालत कर दे, तो क्या होगा। जी हां, बिल्कुल ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के शहर कराची के उत्तरी निजामाबाद इलाके से सामने आया है।
तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर कराची के उत्तरी निजामाबाद इलाके में एक दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने खूब पीटा जिसकी वजह थी कि दूल्हे की तीसरी शादी। इसके बाद दूल्हे ने महिला के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
दूल्हे ने पुलिस में महिला के खिलाफ विवाह स्थल पर जबरन घुसने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि दूल्हे को हिरासत में लेने की कोई वजह नहीं दिखी। ऐसे में दोनों पक्षों को ये सुझाव दिया गया है कि वे इस तरह के मामले में सिविल मामलों को देखने वाली अदालत की मदद लें।
मीडिया से बात करते हुए दूल्हे ने कहा-
पुलिस का कहना है कि दूल्हा घायल हुआ है और वो हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है, इसलिए उसे मेडिको लीगल औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूल्हे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'वो मेरी पहली बीवी है। उसके साथ मेरा रिश्ता खत्म हो चुका है। मैं उन्हें कानूनी नोटिस भेजूंगा और इस बारे में मेरे वकील भी उनसे बात करेंगे।'
दूसरी ओर पत्नी का कहना है कि उसके पति ने साल 2018 में छिपकर दूसरी शादी की थी और अब तीसरी करने जा रहा था, लेकिन इस बार वो रंगे हाथों पकड़ा गया। पाकिस्तान में मुस्लिम परिवार कानून अध्यादेश 1961 के तहत, किसी भी व्यक्ति को दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य है।
आगे पढ़ें
पाकिस्तान के शहर कराची से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स अपनी तीसरी शादी रचा रहा था, इसी दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की उसे अस्पताल तक जाना पड़ा।