यहां मृत शरीर के साथ लोग करते हैं नृत्य, वजह है चौंकाने वाली
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:18 PM IST
दुनिया भर में कई संस्कृतियां अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाती हैं, जो पश्चिमी देशों की मृत्यु और दफन प्रक्रिया से बिल्कुल अलग हैं। हालांकि इनमें से कुछ रीतियां काफी असामान्य होती हैं। जो कुछ जगहों की विचित्र सांस्कृतिक विरासत हैं, जिससे इतिहासकारों, मानवविज्ञानी, और दार्शनिकों को मानव जाति और इसके कई विचित्र रीतियों के रहस्यों को उजागर करने में मदद मिली।
'फामाडीहाना' नामक अंतिम संस्कार की विचित्र रीति मालागासी लोगों द्वारा निभाई जाती है, ये जातीय समूह विशाल अफ्रीकी द्वीप के मेडागास्कर में रहते हैं। फामाडीहाना के दौरान, जिसे टर्निंग अॉफ द बोन से भी जाना जाता है, इसमें मालागासी लोग अपने पूर्वजों के शवों को उनके कब्र से बाहर निकालते हैं और ताजे कपड़े में फिर से लपेट देते हैं।
शवों को लपेटने के बाद उन्हे परिवार सड़क पर शवों को ले जाते हैं और गाना बजाकर उनके साथ नृत्य करते हैं। इस रस्म के दौरान जानवरों की बलि दी जाती है और मांस को मेहमानों और परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है, और समुदाय के बुजुर्ग लोग युवा पीढ़ी को रस्म का महत्व समझाते हैं।
फामाडीहाना एक एेसी रस्म है जिसे मालागासी लोग खुशी और एक पारिवारिक सभा के रूप में देखते हैं। यह विचित्र रस्म हर सात साल में होती है और इस विश्वास पर आधारित है कि मृत अपने पूर्वजों की आत्मा की दुनिया में तभी शामिल हो सकते हैं जब उनका शरीर पूरी तरह घुल जाए।
मालागासी का मानना है कि मानव शरीर उनके पूर्वजों के शरीर से बना है, और इसलिए उनके मृतकों के शवों की देखभाल करने की आवश्यकता है ताकि उनकी आत्मा शांत रहे। मालागासी लोगों का एेसा विश्वास काफी पुराना है, लेकिन 17वीं शताब्दी की शुरुआत में फामाडीहाना की शुरूआत हुई।
आजकल फामाडीहना का चलन कम हो रहा है। मृतकों को रस्म के दौरान ताजे रेशमी कपड़े में लपेटना पड़ता है, और रेशम की कीमत काफी ज्यादा होती है। मेडागास्कर की निरंतर संघर्षशील अर्थव्यवस्था ने सबसे प्रमुख परंपराओं को भी प्रभावित किया है। हालांकि, सबसे पारंपरिक मालागासी परिवार अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए फेमडीहाना को अब भी निभाते हैं।