सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कई वीडियो शादियों के भी देखने को मिलते हैं। अक्सर दुल्हन की विदाई के समय घर वाले बहुत इमोशनल होते दिखाई देते हैं, लेकिन आपने शायद ही कभी देखा होगा कि दुल्हन की विदाई के समय उसके घर वाले बेहद खुश हैं और दुल्हन को भगा रहे हैं। दरअसल, इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। ये वीडियो बेहद फनी है। इसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। दुल्हन की विदाई के समय उसके घर इस तरह से गाना गा कर उसे जाने को कह रहे हैं कि ये देखकर दुल्हन भी हैरान रह गई।
दुल्हन की विदाई का है वीडियो
ये फनी वीडियो शादी के बाद दुल्हन की विदाई का है। ऐसे में आमतौर पर देखा जाता है कि विदाई के समय दुल्हन के घर वाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं इस वीडियो में आपको बिल्कुल उल्टा दिखाई देगा।
खुश नजर आ रहे हैं घरवाले
दरअसल, जब दुल्हन गाड़ी में दूल्हे के साथ बैठकर अपने ससुराल जा रही होती है, तो उस समय दुल्हन के मायके वाले इमोशनल होने की बजाय काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मायके वाले एक गाना गाते हुए दुल्हन को भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान घरवाले 'ये गलियां ये चौबारा, यहां आना ना दोबारा, अब हम तो भए परदेसी, के तेरा यहां कोई नहीं' गाना गाते सुनाई दे रहे हैं।
हसी नहीं रोक पाते लोग
ऐसा देखकर सभी हैरान रह जाते हैं और अपनी हसी नहीं रोक पाते। इस वीडियो को देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। वीडियो में दुल्हन के घर वाले उसे गाना गा कर चिढ़ा रहे हैं। ये देखकर आस-पास के लोग और शादी में आए बाकी मेहमान भी हंसते लगते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील्स में शेयर किया गया है। लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे देखने की होड़ मची हुई है। साथ ही लोग इसपर बेहद फनी कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
वायरल फनी वीडियो शादी के बाद दुल्हन की विदाई का है। ऐसे में आमतौर पर देखा जाता है कि विदाई के समय दुल्हन के घर वाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। वहीं इस वीडियो में आपको बिल्कुल उल्टा दिखाई देगा।