ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में मां और उसकी संतान का रिश्ता बेहद खास होता है। मां अपने बच्चे के लिए वो सब करती है जो वो कर सकती है। मगर, पिता भी अपनी संतानों से कम प्यार नहीं करता है। वो भी अपने बच्चों के लिए दुनिया भर की खुशियां देने की कोशिश करता है। उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनकी जरूरत की हर मांग को पूरी करता है। पिता अपने बच्चों के लिए किसी सच्चे दोस्त की तरह होता है। जो उनकी हर मुश्किल में साथ खड़ा होता है और उन्हें हर मुसीबत से बचाता भी है। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे के लिए कुछ ऐसा करता है। जिसके बारे में जानकार आपको भी काफी हैरानी और गर्व दोनों होगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं कि इस पिता ने अपने बच्चे के लिए क्या किया है.......
इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो जा रहे हैं। दरअसल एक पिता अपने छोटे बेटे के लिए लकड़ी की एक स्पेशल कार बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। ये पिता कार बनाकर अपने बेटे को गिफ्ट करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपने हुनर से लकड़ी की ऐसी कार बनाता है जो सड़क पर भी चल सकती है।
कार को देखने के बाद बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि ये कार लकड़ी की बनी हुई है। अपने बच्चे के लिए पिता का ऐसा प्रेम देखकर वीडियो देखने वालों की आंखों में आसूं भी आ जाएंगे।
आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इस कार को बनाने में सभी असली कार पार्ट्स का प्रयोग किया गया है। कार में लगे सभी पार्ट्स ऑटोमेटिक हैं। इस कार की सबसे खास बात है कि ये मात्र 68 दिन में बनकर तैयार हुई है। इस शानदार वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा," पिता का प्रेम और बेजोड़ कौशल के मेल से सिर्फ 68 दिन में बनीं wooden car बेटे के लिए स्पेशल गिफ्ट।
आगे पढ़ें
ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में मां और उसकी संतान का रिश्ता बेहद खास होता है। मां अपने बच्चे के लिए वो सब करती है जो वो कर सकती है। मगर, पिता भी अपनी संतानों से कम प्यार नहीं करता है। वो भी अपने बच्चों के लिए दुनिया भर की खुशियां देने की कोशिश करता है।