कहा जाता है कि हम सबके अंदर कोई ना कोई कला जरूर होती है। बस जरूरत होती है, उसे खोज कर निकालने की और उसे निखारने की। कुछ लोगों को अपना हुनर काफी समय बाद पता लगता है, तो कुछ लोग इसे बहुत जल्दी खोज लेते हैं। वहीं कई बार ऊपर वाला हमें जिस खूबी और हुनर के साथ भेजता है, उसके बारे में हमें बचपन में ही पता लग जाता है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही छोटे से टैलेंटेड बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में 5 साल का बच्चा पियानो बजाता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये बच्चा पियानो किसी बच्चे की तरह नहीं बल्कि किसी उस्ताद की तरह बजा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये छोटा सा बच्चा बिजली की रफ्तार से पियानो बजाकर सबको हैरान कर रहा है।
बच्चे ने पियानो पर तेज अंगुलियों से बजाई ये धुन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अल्बर्टो कार्टुशिया सिंगोलानी (Alberto Cartuccia Cingolani) नाम का ये लड़का पियानो पर मोजार्ट बजा रहा है, जिसे सुनकर सभी दर्शक हैरान रह गए हैं।
जैसे ही छोटा लड़का तेजी से अपने हाथों को पियानो पर फिराता है, लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। लोगों ने इस बच्चे के चौंकाने वाले परफॉर्मेंस को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। ऐसे में ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे जमकर लाइक और शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
ये कमाल का वीडियो historyinmemes नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई ये देखकर हैरान है कि 5 साल के अल्बर्टो कार्टुशिया सिंगोलानी ने मोजार्ट का एक पीस परफॉर्मेंस किया।
वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है, क्योंकि हर कोई उसकी प्रतिभा से प्रभावित हो गया है। वीडियो को अब तक 37 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही 18 सौ से भी अधिक लाइक मिल चुके हैं।
आगे पढ़ें
इस वीडियो में 5 साल का बच्चा पियानो बजाता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये बच्चा पियानो किसी बच्चे की तरह नहीं बल्कि किसी उस्ताद की तरह बजा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये छोटा सा बच्चा बिजली की रफ्तार से पियानो बजाकर सबको हैरान कर रहा है।