सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं,जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आंखों पर विश्वास ही नहीं होगा। वीडियो में गुस्साया एक हाथी चार लोगों की जान का दुश्मन बन बैठा। दरअसल, एक कार में 4 लोग अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। तभी अचानक से एक हाथी आता है और उस कार पर हमला कर देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना दक्षिण अफ्रीका के iSimangaliso Wetland Park में हुई। इस कार में पति-पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। इस कार के पीछे अन्य गाड़ियां भी थीं। उसमें बैठे लोगों ने उस हाथी को हॉर्न बजा कर डराने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उस कार पर जबरदस्त हमला बोल दिया। गाड़ियों में बैठे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। आइए जानते हैं की आगे क्या हुआ.....
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए हाथी ने एक सफेद फोर्ड SUV को पलट दिया और उसे जंगल में ले जाने लगा। हाथी को ऐसा करते देख वहां खड़े लोगों ने जंगल के रेंजरों को फोन करके बुलाया। हाथी को ऐसा करते देख लोग काफी डर गए और मदद के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना को अपने मोबाइल में ज़ुलुलैंड ऑब्जर्वर नाम के एक व्यक्ति बनाया और इसे यूट्यूब पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को अब तक 60 हजार लोगों ने देखा है।
बाल-बाल बचा परिवार
जंगल के एक रेजर के अनुसार," जो कुछ भी हुआ उससे पूरा परिवार काफी डर गया है। गाड़ी में बैठे सभी चारों लोगों को सही सलामत बचा लिया गया है। उन्हें डर लग रहा था कि कहीं हाथी दोबारा आकर उनपर हमला न कर दे। सबसे गनीमत की बात ये थी कि हाथी ने कार को पलटने के लिए अपने दांतो का प्रयोग नहीं किया।
अगर वो गाड़ी में दांत लगा देता तो गाड़ी में छेद हो सकता था। जिससे किसी की जान भी जा सकती थी। इसी के बाद जंगल के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर हाथी इतना हिंसक क्यों हुआ था।
आगे पढ़ें
यह घटना दक्षिण अफ्रीका के iSimangaliso Wetland Park में हुई। इस कार में पति-पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। इस कार के पीछे अन्य गाड़ियां भी थीं।