Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि हम उसे कई दिनों तक भूल ही नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई दिनों तक आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
दरअसल, ये एक गांव के दादाजी का वीडियो है। दादाजी ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। इतना ही नहीं दादाजी के डांस के अलावा खास बात ये भी है कि वह नाचते वक्त दादीजी को गोद में उठाकर नाचते नजर आ रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना। दादाजी का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि डीजे पर गाना बज रहा है और लोग जमकर थिरक रहे हैं। इसी बीच डीजे की आवाज सुनकर एक दादाजी अपने पास खड़ी दादीजी को गोद में उठा कर नाचने लगते हैं।
जब महफिल में बजने लगा गाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि महफिल में जब गाना बजता है, तो दादाजी को रहा नहीं जाता और वह दादीजी को गोद में उठाकर अपने डांस से गर्दा उड़ा देते हैं। दादाजी का ऐसा डांस देखकर आस-पास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।
दादाजी का गदर डांस देखकर उनको कंट्रोल करने के लिए एक लड़की सामने आती है, लेकिन उसके काफी देर तक रोकने पर भी दादाजी नहीं रुकते और लगातार दादीजी को गोद में लेकर नाचते रहते हैं।
यहां देखें वीडियो-
दादीजी को गोद में लिए जमकर नाचते हैं दादाजी
दादाजी अपने डांस में इतने मगन हो जाते हैं कि उन्हें कोई होश ही नहीं रहता कि उन्हें कौन देख रहा है, कौन नहीं। इस दौरान एक लड़की भी दादीजी को नीचे उतारने की कोशिश करती है, लेकिन दादाजी उन्हें नीचे नहीं उतारते हैं।
वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
एक विवाह समारोह में दादा जी ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। इतना ही नहीं दादा जी के डांस के अलावा खास बात ये भी है कि वह नाचते वक्त दादी जी को गोद में उठाकर नाचते नजर आ रहे हैं।