Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन के खूबसूरत पल के वीडियो की भरमार है। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते हैं। अब इस कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बदलते जमाने के साथ ही शादी-ब्याह के रस्मों में भी काफी बदलाव हुआ है। पहले दूल्हा-दुल्हन काफी शर्माते थे, लेकिन अब वह शर्माते नहीं है, बल्कि स्टेज पर मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल दुल्हन ने मंडप में ही एक ऐसा मजाक कर दिया जिसके चलते दूल्हे का परिवार हैरत में पड़ गया। दुल्हन की इस हरकत पर दूल्हा भी सोच में पड़ गया और खड़ा-खड़ा घूरता रहा, लेकिन दुल्हन ने जब सरप्राइज दिया तो दूल्हा दंग रह गया।
गले में मंगलसूत्र डालते ही भागी दुल्हन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में शादी की रस्में पूरा कर रहे हैं। इस दौरान जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में मंगलसूत्र डालने की कोशिश करता है वह मंडप से उठकर भाग जाती है। यह देखकर दूल्हे के होश उड़ जाते हैं और वहां मौजूद मेहमान सोच में पड़ जाते हैं। हालांकि दुल्हन ने सिर्फ यह एक मजाक किया था। मंडप से कुछ दूरी पर जाकर दुल्हन रुक जाती है और फिर वापस जाती है।
जब दुल्हन वापस आई तो दूल्हे के चेहरे पर मुस्कान आई। दूल्हे ने सोचा कि दुल्हन मंडप से चली गई है और वह शादी नहीं करेगी। वहां पर मौजूद मेहमानों के चेहरा पर भी उदासी छा गई। इस मजाक वाले वीडियो को देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाएगा। इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे हजारों लोगों ने पसंद किया है। इस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
आगे पढ़ें
दुल्हन ने मंडप में ही एक ऐसा मजाक कर दिया जिसके चलते दूल्हे का परिवार हैरत में पड़ गया। दुल्हन की इस हरकत पर दूल्हा भी सोच में पड़ गया और खड़ा-खड़ा घूरता रहा, लेकिन दुल्हन ने जब सरप्राइज दिया तो दूल्हा दंग रह गया।