अक्सर लोग एक उम्र के बाद अपनी फिटनेस और सेहत पर ध्यान नहीं देते। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। हर उम्र में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम एक ऐसी दादी के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी उम्र को थाम कर दुनिया की सबसे फिट दादी का खिताब अपने नाम किया है। 51 साल की जीना स्टिवर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इनकी फिटनेस को देख कर कोई भी इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है। जीना स्टिवर्ट की तस्वीरें देख कर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है कि जीना सच में 51 साल की हैं। इस उम्र में भी जीना जवान लड़कियों को टक्कर दे रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया की 51 साल की जीना स्टिवर्ट (Gina Stewart) के सामने फिटनेस इंफ्लूएंसर भी मात खा जाते हैं। कई लोग उनसे बेहतर सेहत के लिए टिप्स भी लेते हैं।
अपने फॉलोअर्स के लिए जीना अक्सर कोई न कोई टिप्स लेकर आती रहती हैं। केवल फिटनेस ही नहीं जीना की अदाएं भी ऐसी हैं कि एडल्ट साइट्स पर उनके चाहने वालों की लंबी कतार है। ये लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मुंह मांगी रकम भी अदा करने को तैयार रहते हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ginastewarthealth पर जीना अपनी सेहत के बारे में कई नुस्खे बताती हैं। जब लोग उनसे उनकी फिटनेस का राज पूछते हैं, तो जीना की सबसे पहली सलाह होती है, खुद के लिए प्रॉपर वक्त निकालना और खुद से प्यार करना।
इन हैक्स को बनाएं जीवन में जरूरी
जीना के मुताबिक, अगर आपको खुद को हमेशा खुश और फिट रखना है, तो सबसे पहले इन महत्वपूर्ण टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे- ना कहना सीखना होगा, अपनी जरूरतें बतानी होंगी, काम की सीमाएं निर्धारित हों, रूटीन एक्सरसाइज सेशन अपनाएं, खुद के लिए अच्छा वक्त निकालें, खुद के लिए कुछ ऐसा करें जिससे खुद को खुशी मिले।
इनमें से कोई भी बात अनोखी नहीं है। इसके बारे में जानकारी सभी को होती है, लेकिन लोग इसे फॉलो करना अक्सर भूल जाते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर लोगों को कुछ वक्त मिलता भी है तो लोग उसे अपने करीबियों पर लुटाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। कोई भी काम करने के लिए खुद का फिट होना बहुत जरूरी है।
आगे पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया की 51 साल की जीना स्टिवर्ट के सामने फिटनेस इंफ्लूएंसर भी मात खा जाते हैं। कई लोग उनसे बेहतर सेहत के लिए टिप्स भी लेते हैं, ऐसे में उन्होंने ‘न’ कहना सीखने की सलाह देती हैं।