सोशल मीडिया पर डांस वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल होते रहते हैं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल कैटरीना कैफ का आइटम डांस "चिकनी चमेली" बेस्ट डांस नंबर माना जाता है। आज भी जब ये गाना किसी भी पार्टी में बजता है तो लोगों के पैर अपने आप डोलने लगते हैं। इस गाने में कैटरीना ने खूब जमकर डांस किया है। इसी गाने पर एक लड़की ने भी डांस किया है जो काफी वायरल हो रहा है। ये लड़की दिल्ली की रहने वाली है। इस लड़की ने हूबहू कैटरीना की तरह ही डांस करके सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
लड़की के डांस ने सबको बनाया दीवाना
दिल वालों के शहर दिल्ली में रहने वाली इस लड़की के डांस से पूरे सोशल मीडिया में आग लगी हुई है। जो भी लड़की का डांस देख रहा है वो दीवाना हो जाता है। लड़की के डांस स्टेप्स को देखकर लोग कैटरीना से इसकी तुलना करने लगे हैं।
लोग लड़की का डांस देखकर दावा कर रहे हैं कि आजतक ऐसा डांस नहीं देखा। वीडियो में डांस करने वाली लड़की का नाम मनीषा सती है। मनीषा ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पेशे से वो एक फोटोग्राफर है।
मनीषा का डांस लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लड़की ने गाने पर जो डांस का जलवा दिखाया है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही फिल्मों में नजर आ सकती है। इस लड़की को डांस करता देख आप भी नाचने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि वही गाना टीवी पर चल रहा है।
देखें वीडियो-
लड़की लगती है कटरीना की हमशक्ल
इस वायरल वीडियो में जो लड़की डांस कर रही है वो डांस स्टेप्स को हूबहू कॉपी कर रही है। इसके हाव भाव भी बिल्कुल कैटरीना कैफ के तरह ही लग रहे हैं। लड़की का डांस देखकर हर कोई उसका फैन बन गया है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। डांस देखने वाले एन्जॉय कर रहे हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल होते रहते हैं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल कैटरीना कैफ का आइटम डांस "चिकनी चमेली" बेस्ट डांस नंबर माना जाता है