अगर प्यार सच्चा हो तो इंसान प्यार में किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहता है। अपने प्यार को पाने के लिए एक प्रेमी कुछ भी कर सकता है। ये बाते अक्सर हमने कहानियों में और फिल्मों में ही सुनी हैं। लेकिन असल दुनिया में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने प्यार की खातिर खुद को भी बदल लेते हैं। चौदह साल पहले स्कूल में मिली दो लड़कियों ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दरअसल, इसकी शुरुआत तब हुई, जब दो लड़कियां चौदह साल पहले स्कूल में पहली बार मिली और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब ये रिश्ता शादी में बदल गया है। खास बात ये है कि इसके लिए इनमें से एक ने अपना जेंडर भी बदल लिया।
ये प्रेम कहानी यूनाइटेड स्टेट्स की रहने वाली 25 साल की एरोन और 26 साल की कायला कपेनेर की है। ये दोनों बचपन से एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड रहीं, जो अब पति-पत्नी के रिश्ते में हैं।
स्कूल खत्म होने के बाद एरोन कायला से काफी दूर चला गया था। लेकिन दोनों लगातार संपर्क में थे। 6 साल की दूरी के बाद दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान एरोन को अहसास हुआ कि वो एक ट्रांसजेंडर है, जिसके बाद उसने सर्जरी के जरिये खुद को लड़के में बदल लिया।
मुश्किल समय में बने एक-दूसरे का सहारा
6 साल बाद हुई दोनों की मुलाकात के बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 2021 में एरोन और कायला ने शादी कर ली। एरोन का कहना है कि उन्हें कायला से बेहतर लाइफ पार्टनर नहीं मिल सकता था।
उन्होंने कहा कि कायला ने उनको सबसे मुश्किल दौर से निकलने में मदद की है। यहां तक कि उसने औरत से मर्द बनने के ट्रांजिशन में भी एरोन का बहुत ख्याल रखा। लड़कियों की स्कूल वाली दोस्ती केयर के साथ धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब एरोन पूरी तरह लड़के में ट्रांसफॉर्म हो गया, तब दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली।
प्यार के लिए बदल लिया जेंडर
कपल ने बताया कि उनका रिश्ता दोस्ती पर टिका है। दोनों के परिवार वाले काफी कंजर्वेटिव थे, इसलिए सेम सेक्स मैरिज करना मुश्किल था। हालांकि, एरोन को ट्रांसजेंडर होने का अहसास होने पर उसने अपने प्यार के लिए सेक्स बदल लिया। वहीं शादी के बाद अब दोनों बेहद खुश हैं।
आगे पढ़ें
दो लड़कियां चौदह साल पहले स्कूल में पहली बार मिली और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब ये शादी में बदल गया है। खास बात ये है कि इसके लिए इनमें से एक ने अपना जेंडर भी बदल लिया।