Dancing Girls Falls in Pit: सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में कभी-कभी ऐसा भी देखने को मिलता है कि लोग डांस करते समय किसी हादसे का शिकार हो जाते है। कभी मंच टूट जाता है, तो कभी लोगों के साथ कोई और हादसा हो जाता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही डांस का वीडियो सोशल मीडिया ( Viral Video on Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
इंटरनेट पर इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कियां हाथ पकड़कर डांस कर रही हैं। तभी उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। लड़कियों के डांस का यह वीडियो खतरनाक है। आइए देखते हैं कि आखिर डांस कर रही लड़कियों के साथ क्या होता है?
जमीन के अंदर चली गईं लड़कियां
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह घटना ब्राजील के एक शहर की है। लगभग छह से सात लड़कियां एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर और कुद-कुद कर डांस कर रही थीं।
डांस करते समय जमीन में गड्ढा हो जाता है और सभी उसी में समा जाती हैं। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच जाता है। वहां मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
दरअसल जिस स्थान पर लड़कियां डांस कर रही थीं वहां पर एक गड्ढा था जिस पर लिंटर डाला गया था। इसकी वजह से गड्ढे के बारे में पता नहीं चल पाया। लड़कियां डांस करते-करते उसके ऊपर चली गईं और उछलने लगीं जिसकी वजह से लिंटर टूट गया। इसके बाद गड्ढे में गिर पड़ीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी में सभी लड़कियां डांस कर रही थी। पार्टी के बीच हादसा होने से हड़कंप मच गया। गड्ढे में गिरने की वजह से लड़कियों को चोटें भी आई हैं। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है।
यहां देखें वीडियो...
Viewers discretion advised!
The seven dancers fell into a pit at a home in Alagoinhas, Brazil, on Saturday. The group was dancing during a birthday party celebration when the ground suddenly cracked and sent them falling into a hole.😳😳 pic.twitter.com/UIr6otAjil
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।