डीजे पर डांस करते हुए लोग इतने मस्त हो जाते हैं कि आस पास की कोई खबर नहीं रहती है। लोग मस्त होकर और खुलकर डांस करते हैं। ऐसा लगता है कि दुनिया के नंबर वन डांसर यही हैं। डीजे पर युवा तो डांस करते ही हैं कभी-कभी बुड्ढे भी अपने डांस का जलवा दिखाने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग मस्ती में डांस कर रहा है। दादू डांस करने में इतना मस्त है कि उन्हें अपने आस पास की कोई चिंता ही नहीं है। वह डांस फ्लोर पर मस्त होकर एन्जॉय कर रहे हैं। इतने मैं सीन यह बनता है कि उन्हें डांस फ्लोर छोड़ कर भागना पड़ता है।
दादू को लगता है जोर का झटका
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें साफ देखा जा सकता है कि मैदान के बीचों बीच डीजे पर एक गाना बज रहा है।
गाना ऐसा बज रहा है कि लोग अपने पांव थिरकाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सभी लोग झूम कर डांस कर रहे हैं। मजा तब और आता है जब एक दादू डीजे फ्लोर पर डांस करने लगते हैं। लोगों का उत्साह और भी बढ़ जाता है। देखें वीडियो-
दादी ने मारी खतरनाक एंट्री
जब दादू डीजे फ्लोर पर डांस कर रही होती है तभी वहां दादी आ जाती है। दादी के हाथों में एक बड़ा सा डंडा होता है और वो दादाजी को खोजने लगती हैं। जब दादू को ये पता चलता है तो बिना बताएं डांस फ्लोर से भाग जाते हैं।
यह देखकर वहां दूसरे लोग हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर memewalanews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
डीजे पर तो सभी डांस करने लगते हैं। बस डीजे की बीट बजने की देर होती है। लोग अपने आप नाचने लगते हैं। ऐसे ही एक दादू ने जब डीजे की डांस फ्लोर पर डांस करना शुरू किया तो उनको दादी ने डंडे के साथ दौड़ा लिया। ये वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।