Bride Wedding Dress Lost: किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी की तैयारियों में सबसे खास कुछ होता है, तो वो है उसकी शादी का जोड़ा। लेकिन अगर शादी से कुछ दिन पहले ही उसकी वेडिंग ड्रेस खो जाए तो क्या होगा। ऐसी ही कुछ शिकागो में एक दुल्हन के साथ भी हुआ है। शादी से कुछ ही समय पहले एक दुल्हन के साथ काफी अजीबोगरीब चीज हुई। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के लोग भी परेशान हो गए। दरअसल, शादी से कुछ महीने पहले ही दुल्हन का लगभग 2,300 डॉलर का वेडिंग गाउन कंफ्यूजन में लापता हो गया। शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा परेशान होने लगे। ऐसे में अपनी गलती छिपाने के लिए उसने जी जान लगा दी।
ये पूरी कहानी शिकागो इलिनोइस में कासिया ब्राइडल एंड स्पेशल ऑकेजन बुटीक की मालिक कासिया ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताई। रिपोर्ट के मुताबिक, कासिया ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक लड़के ने आकर रोते हुए कहा कि क्या आप मेरी मदद कर सकती हैं? लड़के ने बताया कि मेरी मंगेतर ने पिछले साल आपके स्टोर से एक गाउन खरीदा था। मुझे फिर से वैसा ही गाउन चाहिए, नवंबर में मेरी शादी है।
दूल्हे ने गाउन वापस लाने के लिए लगाई पूरी ताकत
इस पर कासिया ने कहा कि इस काम के लिए मुझे मूल गाउन को देखना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मूल ड्रेस में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, क्योंकि नवंबर तक यह नहीं बन सकता। लेकिन लड़के ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि उसे नया गाउन ही चाहिए। लड़के ने कहा मेरे पास बदलाव का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि असली गाउन उसके पास है ही नहीं।
जब कासिया ने उस गाउन के निर्माता से बात की तो पता चला कि उस तरह का गाउन तैयार करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन नवंबर से पहले वह बन जाएगा। कासिया ने इस बात की जानकारी देने के लिए लड़के को फोन किया, तो वह फूट-फूट कर रोने लगा और फोन दुल्हन के भाई को थमा दिया।
दुल्हन के भाई ने बताई सारी बात
इस दौरान दुल्हन के भाई ने बताया कि, ये एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। दुल्हन ने अपने गाउन को सुरक्षित रखने के लिए मां को दिया था. मां ने गाउन को अपनी कोठरी में सुरक्षित रख दिया। इसके कुछ दिन बाद उसकी दादी की मृत्यु हो गई। दरअसल, दादी अपनी शादी के गाउन में दफन होना चाहती थीं। ऐसे में उनकी इच्छा पूरी करने के लिए मां ने मुझे और जीजा को कोठरी से दादी की शादी की पोशाक को बाहर निकालने को कहा।
जमकर वायरल हुआ वीडियो
इस दौरान हम इसके कंफ्यूजन में दादी के गाउन की जगह दुल्हन का गाउन ले गए। इसके बाद उन्होंने दुल्हन के गाउन को दादी को दफना दिया। ये पूरी कहानी जब कासिया ने टिक टॉक पर शेयर किया तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। साथ ही लोग इसपर
कमेंट भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
शिकागो में एक दुल्हन के साथ भी हुआ है। शादी से कुछ ही समय पहले एक दुल्हन के साथ काफी अजीबोगरीब चीज हुई। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के लोग भी परेशान हो गए।