सोशल मीडिया पर शादी की अलग-अलग रस्मों के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इंटरनेट पर शादी की रस्मों से लेकर डांस तक के वीडियो की भरमार है। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो इतने खूबसूरत होते हैं जिन्हें देखने बाद दिन बन जाता है, तो कई इतने मजेदार होते हैं कि जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
अक्सर शादी में दूल्हे और दुल्हन को काफी हंसी मजाक करते हुए देखा जा सकता है। पहले लोग शादी में काफी शर्माते थे, लेकिन अब स्टेज पर मस्ती करते हए देखे जा सकते हैं। दुल्हा और दुल्हन को आज कल वरमाला के स्टेज पर ही बात करते हुए देख जाता है। अब इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हैं। इसी दौरान दुल्हन अचानक दूल्हे से कहती हुई नजर आ रही है कि चुप हो जाओ और सभी लोगों को सुनाई दे सकता है। दुल्हन के कंधे के पास माइक लगी हुई है जिसके बारे में वह दूल्हे को इशारा कर बताती है। माइक देखने के बाद दूल्हा कहता है कि इससे क्या हुआ। इसके बाद दूल्हे ने ऐसी हरकत की जिसे देखने के बाद दुल्हन हंसने लगती है और यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
स्टेज पर दूल्हा द ट्रेन फिल्म का गाना जिंदगी ने जिंदगी भर गम दिए अचानक गाने लगता है। इससे बाद दूल्हा और दुल्हन ठहाके मारकर हसने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर idontsaychees नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है।
यहां देखें वीडियो...
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने पसंद किया है। इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
आगे पढ़ें
दुल्हा और दुल्हन को आज कल वरमाला के स्टेज पर ही बात करते हुए देख जा सकता है। अब इस कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।